
आगरा। आगरा की श्रुति जादौन को हॉप्स फुटबॉल क्लब ने साइन किया है जो कि आगरा के लिए एक गौरव का विषय है। हॉप्स फुटबॉल क्लब पिछले सीजन की विजेता टीम थी। हॉप्स फुटबॉल क्लब इंडिया के नामी क्लब में से एक है और इंडिया टीम के काफ़ी खिलाड़ी इस क्लब की तरफ़ से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते है। इस वर्ष भी इस क्लब से पूजा, समीक्षा, वर्षा रानी, श्वेता रानी, संजू जो कि इंडियन फुटबॉल टीम से देश का नाम रोशन कर चुकी है। श्रुति जादोन अब इन जैसे सितारो के साथ इंडियन वोमेन लीग में प्रतिभाग करेगी, ये आगरा फुटबॉल व फुटबॉल प्रेमियों के लिए हर्ष व गौरव का क्षण होगा।
श्रुति जादोन आगरा की पहली महिला खिलाड़ी है, जो इतने बड़े मंच पर प्रतिभाग करेगी। ये टीम आज दिल्ली से त्रिवेंद्रम केरला के लिए क्वालीफाइंग राउंड के लिए गयी है। ये क्वालीफाइंग राउंड 18 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इसके बाद इसका फाइनल राउंड दिल्ली के अम्बेडकर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस टीम के मुख्य कोच के रूप में रवि कुमार पूनिया होंगे।
श्रुति जादोन इस वर्ष सीनियर नेशनल टीम की खिलाड़ी रही है व इसी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम ने नेशनल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश ने ब्रोंज़ मेडल प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का क्वालिफाई राउंड पंजाब में व इसका फाइनल राउंड नारायणपुर छत्तीसगढ़ी में आयोजित किया गया था।
उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव मोहम्मद शाहिद ने खिलाड़ी को शुभकामनाएं दी। उत्तर प्रदेश की एक और खिलाड़ी हिना खातून जो कि पूर्व में भी इंडिया की अंडर 19 टीम से प्रतिभाग कर चुकी है । जो कि गोरखपुर की रहने वाली है। इस अबसर पर आगरा रीजन फुटबॉल संघ के अध्यक्ष बिल्लू चौहान, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा, समाज सेवी अशोक रेना, आगरा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष हरि सिंह यादव, आगरा फुटबॉल अकैडमी के सचिव आदित्य चौहान, राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी अक्षय सिंह, योगेश वर्मा, सीनियर खिलाड़ी परमजीत सिंह, उर्वशी सिकरवार, तेजपाल सक्सेना, अर्चना कुमारी, यशोदा, रजनी कुमारी आदि ने खिलाड़ी को शुभकामनाएं दी व उज्जवल भविष्य की कामना की है और आशा की है कि आगरा की तरफ़ से और भी खिलाड़ी इंडिया टीम व इस तरह की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे।


