
आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित टू -सेन्टस किचन रूफ,अमर होटल के बराबर पर निःशुल्क मेगा मॉडल मिस्टर,मिस,मिसिज एवं किड्स ऑडीशन/मॉडलिंग शो शुरू हो चुका है, जिसका आयोजन आर0एस0 मॉडलिंग एजेन्सी,पंजी0 द्वारा कराया जा रहा है । आर0एस0 मॉडलिंग एजेन्सी,पंजी0 के महासचिव रोहन शर्मा ने बताया शो का उद्देश्य आगरा की उभरती हुई मॉडलिंग के क्षेत्र की प्रतिभाओं को निःशुल्क प्रोत्साहित कर आगे बढ़ाना एवं एक सुव्यवस्थित मंच प्रदान करना है जिससे युवा प्रतिभाओं को निखार कर उनका भविष्य के प्रति सही मार्गदर्शन प्रदान कर सकें ।
मॉडलिंग शो का विधिवत् शुभारम्भ मुख्य अतिथि अवागढ़ रियासत के राजा भूपेन्द्र पाल सिंह द्वारा सभी प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। मुख्य अतिथि को पंकज शर्मा एवं श्रीमती संगीता शर्मा द्वारा बुके प्रदान कर स्वागत एवं सम्मान किया गया । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कार्तिकेय पोद्दार एवं स्वाती पोद्दार थे । मुख्य आयोजक महासचिव रोहन शर्मा,हर्ष कैथ, मनोज कुमार गुप्ता व शिवम गुप्ता हैं ।
शो के ज्यूरी — निधी रावत,आयुष अग्रवाल,शिवांजल शर्मा एवं आयुष शर्मा शामिल हैं । शो में देश दीपक कुलश्रेष्ठ,प्रदीप गौर कोमल देवनानी आदि उपस्थित हैं । उपरोक्त मॉडलिंग शो में 100 से अधिक प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं ।



