
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की आगरा – अलीगढ़ मंडल का सम्मेलन होटल रमाडा में संपन्न
डिजिटल स्वास्थ्य ईको सिस्टम में सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य सेवाओं का एकीकरण पर हुई सेमिनार
सभी अस्पतालों में संचालित ओपीडी व लैब जांच में आने वालों का,आभा आईडी बेस्ड करें रजिस्ट्रेशन, इससे पारदर्शी,त्वरित इलाज होगा संभव -रितु माहेश्वरी, सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
जन स्वास्थ्य – डिजिटल भविष्य की मुहिम को गति देने हेतु सभी जिला अस्पतालों को ऑपरेटर सहित 05 कंप्यूटर तथा सभी सीएचसी पर 03 कंप्यूटर कराए जाएंगे उपलब्ध, लैब, ओपीडी, सीएचसी,पीएचसी अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का किया जाएगा डिजिटल इंटीग्रेशन,
आभा रजिस्ट्रेशन से मरीज के रोग से संबंधित संपूर्ण डाटा, लैब रिपोर्ट सहित मोबाइल पर होगी उपलब्ध
आयोजन मे आगरा और मण्डल एवं अलीगढ के अपर निदेशक, सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सरकारी चिकित्सा संस्थानो के अधीक्षक /प्रभारी सहित प्राइवेट चिकिसालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया
सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा मिशन निदेशक आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन उत्तर प्रदेश द्वारा आगरा एवं अलीगढ मण्डल की आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्रगति की चर्चा
आगरा.आज दिनांक 13/3/2026 को होटल सौरा(पूर्व नाम होटल रामांडा) में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं मिशन निदेशक आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन उतर प्रदेश श्रीमती रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता मे आयुष्मान डिजिटल मिशन की आगरा तथा अलीगढ मण्डल की मण्डलीय कार्यशाला आयोजित की गयी, वर्ष 2022 से प्रदेश के सभी नागरिकों की डिजिटल स्वास्थ्य आई डी -आभा आई डी (आयुष्मान भारत डिजिटल आई डी )सृजन का कार्य चल रहा है जिसके अंतर्गत नागरिकों द्वारा आभा ऐप पर स्वयं या समीप के चिकित्सालयों मे आभा आईडी बनवा सकते है,आशा, एएनएम, सीएचओ द्वारा आभा आईडी बनाई जा रही है, जिला चिकित्सालय, मेडिकल कालेज मे पंजीकरण के समय ही आभा आईडी बनाई जा रही है, आभा आईडी से जुड़े हुए हेल्थ रिकॉर्ड -जाँच, इलाज एक ही स्थान पर हमेशा के लिए संकलित रहेंगी और कहीं भी कभी भी आभा आईडी से समस्त स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी /इतिहास जाना जा सकेगा, इस अवसर पर आभा आईडी बनने की जनपद वार समीक्षा की गयी, एमडी आईबीडीएम श्रीमती रितु माहेश्वरी ने मण्डलीय कार्यशाला मे बताया की आभा आईडी सभी नागरिकों की बननी है, सभी चिकित्सा इकाई /स्वास्थ्य संस्थान की एच एफ आर- हेल्थ फैसिलिटी रजिस्टर, सभी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओ की यूनिक एच पी आर- हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्टरी,पी एच आर- पर्सनल हेल्थ रजिस्ट्री तथा एच आई एस- हेल्थ इनफार्मेशन सिस्टम ये पांच कम्पोनेंट मिलकर एक इकोसिस्टम बनाते है जिससे कभी भी किसी मरीज द्वारा आभा आई डी से जुड़ा हेल्थ रिकॉर्ड देख सकता हैऔर अपनी सहमति के आधार पर ए बी डी एम एकीकृत चिकित्सा इकाई पर शेयर कर सकता है डाटा पूरी तरह से सुरक्षित और गोपनीय रहेगा ए बी डी एम के सयुंक्त निदेशक डॉ मोहित सिंह ने कार्यशाला मे डिजिटल प्रजेनटेशन प्रस्तुत करते हुए बताया की स्वास्थ्य सम्बंधित डाटा ऑनलाइन फार्म मे आभा आई डी लिंक रहेगा सुरक्षित रहेगा जिसमे कोई भी एडिटिंग नहीं की जा सकेगी रोगियों को भौतिक रूप मे पर्चे रिपोर्ट आदि ले जाने से मुक्ति मिलेगी. सम्मेलन मे आगरा के जिलाधिकारी श्री अरविन्द मलप्पा बंगारी, अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण आगरा मंडल एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरुण श्रीवास्तव,अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अलीगढ डॉ मोहन झा,जिला चिकित्सालय आगरा के यस आई सी डॉक्टर राजेंद्र अरोड़ा, जनपद मैनपुरी, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ, एटा, कासगंज, मथुरा, हाथरस के मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा डॉ ऋषि गोपाल,डॉ सुरेंद्र मोहन, कुलदीप भारद्वाज, पंकज जायसवाल शैलेन्द्र शर्मा, दिलीप, मंडलीय कार्यशाला में दोनों मण्डलो के प्रमुख निजी चिकित्सक डॉक्टर पूनम अग्रवाल, अध्यक्ष आई एम ए फिरोजाबाद, डॉ अंकुर बंसल आगरातथा मंडल में स्थित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केदो के चिकित्सा अधीक्षक
उपस्थित रहे, मंच का संचालन डॉक्टर पीयूष जैन उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया


