
आगरा 13.03.2026/ जिलाधिकारी अरविंद अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के कुशल निर्देशन में आज जनपद में ताजमहल पर भूकंप अभ्यास के अंतर्गत भूकंप आने की आपातकाल स्थिति में आत्मरक्षा एवं बचाव की जानकारी आमजन को देने के उद्देश्य से मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मॉकड्रिल के दौरान आम जनमानस अपने आप को किसी भी आपात कैसे बचाव करे, इसका सजीव चित्रण किया गया। मॉकड्रिल में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण/ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल एवं राज्य आपदा मोचन बल , सीआईएसफ यूनिट ताज महल स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, के साथ संयुक्त रूप से आपसी समन्वय बनाते हुए प्रतिभाग किया गया।मॉकड्रिल के दौरान एनडीआरफ टीम द्वारा भूकंप आने पर बिल्डिंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने का दृश्य परिलक्षित किया गया। जिसमें भूकंप के कारण 3 व्यक्तियों को घटना से पीड़ित दर्शाया गया, जिसमें से एक पीड़ित को ज्यादा चोट की वजह से एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजे जाने का पूर्वाभ्यास किया गया साथ ही 2 व्यक्तियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा घटना स्थल पर ही प्राथमिक चिकित्सा देकर भेज दिया गया।
मॉकड्रिल के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि/रा)/नोडल मॉकड्रिल श्रीमती शुभांगी शुक्ला, सीनियर CO – VK dubey दुबे, राकेश शुक्ला डिप्टी कमांडेंट सीआईएसएफ, एसीपी पीयूष कांत राय, आपदा विशेषज्ञ शिवम कुमार मिश्रा इंस्पेक्टर RK त्रिपाठी सीआईएसफ, इंस्पेक्टर हेमंत कुमार सीआईएसफ,डिप्टी सीएमओ सुशील कुमार, ASI से रवि मिश्रा ndrf Ac संजय सिंह , इंस्पेक्टर रूपेश, sdrf से अंकित यादव एवं अनुपम कुमार एवं आपदा मित्र आदि मौजूद रहे।


