
आगरा। फिट इंडिया महिला सप्ताह-2026 के अंतर्गत दिनांक 06 से 08 मार्च 2026 तक महिलाओं एवं बालिकाओं में फिटनेस, स्वास्थ्य एवं खेलों के प्रति जागरुकता बढ़ाना तथा सहभागिता हेतु योगा एवं जूडो प्रतियोगिता का अयोजन एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम आगरा पर किया गया। जिसमें आज जूडो प्रतियोगिता के विजयी खिलाडियों को संजय शर्मा, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में 80 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर श्रीमती सविता श्रीवास्तव, क्रीड़ाधिकारी, टी.डी.भास्कर सचिय जिला जूडो संघ, रूप कृष्ण बघेल जूडो प्रशिक्षक, सुश्री कल्पना चौधरी एथलेटिक्स प्रशिक्षिका आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विजयी महिला खिलाड़ियों का विवरण निम्नलिखित हैः-
23 किग्रा भार वर्ग में कु. आराध्या ने स्वर्ण, अलीना ने रजत और लशिका व स्वाती ने कांस्य पदक जीता। 28 किग्रा में मिस्टी चौधरी ने स्वर्ण,प्राची ने रजत और सुधा, लता ने कांस्य पदक जीता। 32 किग्रा भार वर्ग में सना ने स्वर्ण, आराध्या ने रजत, कनिका रावत और जानवी ने कांस्य पकद जीता। 36 किग्रा भार वर्ग में माधवी ने स्वर्ण, मुस्कान ने रजत और विधि, स्नेहा ने कांस्य पदक जीता। 44 किग्रा में लवली ने स्वर्ण, मनीषा ने रजत और अनुष्का और सेजल ने कांस्य पदक जीता। 48 किग्रा भार वर्ग में अनुष्का ने स्वर्ण, जागृति ने रजत और महक व अक्षरा ने कांस्य पदक जीता। 52 किग्रा में ज्योति ने स्वर्ण, निकिता ने रजत और अक्षरा व नेहा ने कांस्य पदक जीता। 57 किग्रा में मानसी ने स्वर्ण, अंशिका ने रजत और हिमांशी, भावना ने कांस्य पदक जीता।


