फर्रुखाबाद पुलिस के खिलाफ आगरा के व्यापार मंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश अनुसार जिला अध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल, युवा संयुक्त महामंत्री किशोर बुधरानी, जिला अध्यक्ष अनुराग गोयल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से सिटी मजिस्ट्रेट वेद सिंह चौहान को सोपा गया। जिसमें मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश का मान्यता प्राप्त सबसे बड़ा व्यापारियों का संगठन है । जिसके पार्टी युवा पदाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव के ऊपर फर्रुखाबाद पुलिस प्रशासन द्वारा मनमाने तरीके से दमनात्मक कार्रवाई करते हुए फर्जी मुकदमा लिख दिया ।
हमारे पदाधिकारी के द्वारा फर्रुखाबाद के एक चौकी इंचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण व्यवहार क्षेत्र के व्यापारियों के साथ कर रहे हैं । इसकी शिकायत उनके द्वारा फर्रुखाबाद पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उनके द्वारा एक शांतिपूर्ण तरीके से मसाल जुलूस निकाला गया । फर्रुखाबाद जिला पुलिस प्रशासन द्वारा उनके एवं अन्य व्यापारियों के ऊपर दमनात्मक कार्रवाई करते हुए मुकदमा लिख दिया गया तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है । अन्य व्यापारियों को भी उक्त मुकदमे का डर दिखा कर अवैध धन उगाई की जा रही है । जो कि अत्यंत निंदनीय है। संगठन द्वारा उक्त ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए व्यापारियों के ऊपर लिखे गए मुकदमे को निरस्त कर उक्त चौकी इंचार्ज के विरुद्ध जांच कराई जाए। उनके ऊपर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल, युवा संयुक्त महामंत्री किशोर बुद्धरानी, युवा जिला अध्यक्ष अनुराग गोयल, रामकुमार गोयल कोषाध्यक्ष युवा जिला महामंत्री अमित गर्ग, दीपक अग्रवाल, जितेंद्र सिंह गहलोत , प्रवीण कुमार, निखिल मतलानी ,शुभम गर्ग, देवेंद्र सिंघल ,संजीव शर्मा, मुकेश शर्मा, रोहित आयलानी, मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *