आगरा, 7 नवंबर। खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार वर्ष 2023 के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, अर्जन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार ध्यानचंद पुरस्कार, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार और मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी के पात्र खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं द्वारा केवल ऑनलाइन आवेदन dbtyas-sports.gov.in पर जमा करने की अंतिम तिथि 02 नवम्बर, 2023 से बढ़ाकर 10 नवम्बर 2023 तक हो गयी है। जिन आवेदकों ने पहले ही विभाग को अपना आवेदन जमा कर दिया है, उन्हें इसे दोबारा जमा करने की आवश्यकता नहीं है। अधिक जानकारी हेतु टोल फ्री नम्बर 1800-202-5155 / 1800-2585155 (सोमवार से शुक्रवार प्रातः 8:00 बजे से रात्री 8.00 बजे तक कर सकते है। यह जानकारी क्रीडा अधिकारी आगरा मण्डल सुनील चन्द्र जोशी ने दी।