आगरा. 13/02/2026. आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित की जा रही अटलपुरम टाउनशिप फेज-01 एवं 02 की अपार सफलता के उपरान्त अटलपुरम टाउनशिप फेज-3 के सेक्टर-08 का शुभारंभ आज मण्डलायुक्त, आगरा मण्डल, आगरा द्वारा किया गया।
अटलपुरम टाउनशिप फेज-3 में सेक्टर-08 के समस्त श्रेणी के कुल 215 प्लॉट्स आवंटन हेतु ऑनलाइन पंजीकरण / आवदेन प्रक्रिया आज दिनांक 13.02.2026 से प्रारम्भ हो चुकी है। अटलपुरम टाउपशिप के फेस-3 में पंजीकरण / आवेदन हेतु आवास एवं शहरी नियोजन विभाग उ०प्र० शासन के जनहित पोर्टल https://janhit.upda.in एवं प्राधिकरण की वेबसाइट www.adaagra.org.in पर ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण कर सकते है, जिसकी अन्तिम तिथि 16.03.2026 है।
सेक्टर/प्लॉटों का विवरणः-
एम०आई०जी० के 54, एम0आई0जी0-2 के 05, एम०आई०जी०-3 के 65, एच०आई०जी० के 79, सुपर एच०आई०जी० के 12 प्लॉट सहित कुल 215 प्लॉट पंजीकरण हेतु उपलब्ध हैं।
इस अवसर पर मण्डल आयुक्त नगेंद्र प्रताप ने बताया कि आज से अटलपुरम के फेज 3 की पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 16 मार्च है। ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की असुविधा/समस्या/जानकारी हेतु आवेदक हेल्पलाइन नं0-0562-2510070 या 9084407890 पर सहायता प्राप्त कर सकते हैं एवं इच्छुक आवेदक पंजीकरण / आवेदन करने हेतु प्राधिकरण कार्यालय स्थित जन सहायता केन्द्र पर कार्यालय कार्यदिवस में प्रातः 10.00 से सांय 5.00 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं।


