आगरा। 9 से 13 फरवरी तक अलकपुरा, जिला भिवानी, हरियाणा में आयोजोति इंटर यूनिवर्सिटी नार्थ जोन महिला फुटबाल टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में आज अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की टीम आधा दर्जन गोलों से पराजित हो गयी। चौ. बंशी लाल यूनिवर्सिटी भिवानी की टीम ने आगरा की महिला फुटबाल टीम को 6-0 से पराजित कर दिया। हरियाणा की तेजतर्रार खिलाड़ियों के सामने आगरा की खिलाड़ियों की एक नहीं चल सकी। हालांकि क्वार्टरफाइनल तक का सफर आगरा की महिला फुटबाल टीम ने पहली बार किया है।
लीग के अंतिम मैच में कल आगरा की बालिकाओं ने अवध यूनिवर्सिटी अयोध्या को 2-0 से हराकर क्वार्टरफइनल में प्रवेश किया था। टूर्नामेंट में हार के पश्चात शुक्रवार को सुबह ही आगरा की टीम घर वापसी के लिये प्रस्थान कर देगी।
