आगरा। गाजियाबाद में हुई पश्चिम उत्तर प्रदेश आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में आगरा की श्रेया रावत ने ( coc) चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब प्राप्त किया।
सब जूनियर बालिका वर्ग के 40 किलो भार वर्ग में तनवी शर्मा ने रजत पदक प्राप्त किया
यूथ 55 किलो भार वर्ग में मीनू मैं स्वर्ण पदक प्राप्त किया
यूथ 60 किलो भार वर्ग में श्रेया रावत ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया
सीनियर 60 किलो भार वर्ग में आरती मौर्य ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया
बालक सब जूनियर वर्ग के 50 किलो भार वर्ग में अंशुल सिंह देवराज ने कांस्य पदक प्राप्त किया
जूनियर 50 किलो भार वर्ग में लव कुश ने कांस्य पदक प्राप्त किया
जूनियर 80 किलो भार वर्ग में देव अग्रवाल ने रजत पदक प्राप्त किया
जूनियर 90 किलो भार वर्ग में शौर्य वर्धन सिंह ने रजत पदक प्राप्त किया। सभी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन करने पर श्रीमती नीलू धाकरे, राजीव सोई, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सत्येंद्रश्वरी किरन, शशि प्रभा, अशोक पहलवान, क्रीड़ा भारती के राजेश कुशवाहा , मोहित वर्मा, शाहिद व अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त किया।


