प्रदेशीय सब-जूनियर बालिका वालीबाल की मेजबानी आगरा को, 7 से 10 फरवरी तक स्टेडियम में होंगे मैच

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 4 फरवरी। प्रदेशीय सब-जूनियर बालिका वालीबाल प्रतियोगिता की मेजबानी आगरा को मिली है। यह प्रतियोगिता 7 से 10 फरवरी तक आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। इसकी खेल विभाग द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। ज्ञातव्य है कि हाल ही में आगरा में खेल निदेशालय की प्राइजमनी अखिल भारतीय वालीबाल प्रतियोगिता भी आगरा में हुई थी। इसके पश्चात बालिकाओं की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता यहां आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी मंडलों की बालिकाओं की टीमें भाग लेंगी।
स्टेडियम प्रशासन द्वारा आयोजन के संबंध में विभिन्न टीमें गठित कर दी गयी हैं। जिनमें स्वागत समिति, उद्घाटन समिति, भोजन व्यवस्था आदि अलग-अलग कर्मियों को सौंपी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *