फाटक सं.- 496 छऊआ नगला 05 से 07 फरवरी तक बंद रहेगा

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि आगरा मंडल के आगरा छावनी – ईदगाह रेल खण्ड पर फाटक सं.- 496 छऊआ नगला कि०मी० 1344 /300 पर अनुरक्षण का कार्य दिनांक 05.02.2026 से 07.02.2026 तक होना है | यह कार्य समपार पर सडक यातायात रोके बिना नहीं किया जा सकता है । यह कार्य सुरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक है।
रेल प्रशासन द्वारा अनुरक्षण का कार्य दिनांक 05.02.2026 को प्रातः 08:00 बजे से दिनांक 07.02.2026 को रात्रि 12:00 बजे तक सड़क यातायात बंद रहेगा | गेट बन्द के दौरान रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क यातायात का वैकल्पिक मार्ग ईदगाह –अर्जुन नगर –बारह खम्बा से गुजारने की व्यवस्था की गयी है। जन-साधारण से अनुरोध है कि उक्त कार्य में सहयोग प्रदान करे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *