आगरा। बसंतोत्सव के पावन अवसर पर दयालबाग में ‘जिम्नास्टिक्स 2026’ का भव्य और अनुशासित आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। गुरु महाराज प्रो. प्रेम सरन सत्संगी के जिम्नास्टिक्स ग्राउंड पर आगमन के साथ ही वातावरण ऊर्जा और साधना भाव से भर गया। दयालबाग के नवयुवकों और नवयुवतियों ने जिम्नास्टिक्स के माध्यम से शारीरिक सामर्थ्य, मानसिक संतुलन और सामूहिक अनुशासन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया.
कार्यक्रम में प्रस्तुत किए गए करतबों पर दर्शकों ने बार-बार तालियों की गूंज के साथ प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन केवल खेल प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह अनुशासन, समर्पण और सामूहिक प्रयास की जीवंत झलक बना।
कार्यक्रम की शुरुआत मार्च पास्ट और बैनर प्रदर्शन से हुई, जिसमें सभी सदस्यों ने सहभागिता की। इसके बाद मोबिलाइजेशन अभ्यास कराए गए।
रोलिंग अभ्यास में प्रतिभागियों ने अलग-अलग समूहों में शानदार प्रदर्शन किया।
रोलिंग-1 में आगे नूर, सृष्टि, आदि, आरव तथा पीछे प्रतीत, आख्या, चेतन, दर्श रहे।
रोलिंग-2 में आगे अमृता, भक्ति, प्रसन, गुरु प्रीतम और पीछे निज, उमंग, पी. शब्द, अचरज रहे।
रोलिंग-3 में आगे उपाश, ज्योति, अमृत, सविनय तथा पीछे आख्या, अनिमा, सत, सोहंग सत्संगी शामिल रहे।
संयुक्त रोलिंग में अनिशा–निमित, नित्या–आरत, सार–बिंती, विधि–गुरु स्वामी ने प्रस्तुति दी।
इसके अलावा क्रो वॉक में सभी बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। स्ट्रेचिंग लेग्स और ब्रिज फॉर्मेशन में बालिकाओं ने सामूहिक प्रदर्शन किया।
हैंड स्टैंड और मार्चिंग में प्रेम व अनमोल रहे।
कार्ट व्हील में दृष्टि, निज, निमित, आरत, यश, प्रमान तथा सिंगल हैंड कार्ट व्हील में शब्द, आदि, चेतन, दृष्टि शामिल रहे।
स्लो हैंड स्प्रिंग में दृष्टि, निज, विधि, शब्द, गुरु स्वामी ने आगे से तथा दृष्टि, शब्द ने पीछे से प्रदर्शन किया।
ब्रिज फॉर्मेशन और मार्चिंग में आगे बिंती, विधि, शब्द, यश तथा पीछे अनिशा, दृष्टि, आरत, सार, प्रतीत रहे।
हैंड स्टैंड ओवर रोल में आगे बिंती, दृष्टि, निमित, यश, प्रमान, आरत, अगम और पीछे निमित, गुरु स्वामी रहे।
संयुक्त हैंड स्टैंड ओवर रोल में दृष्टि और शब्द ने प्रस्तुति दी।
पैरेलल बार अभ्यास में आरत कोहली, अपार, प्रेम, अनमोल, यश, शुभांशु, कोमल, अक्षय सिंह, शब्द सहानी शामिल रहे।
सरलीकृत योगासन में पद्मासन से शवासन तक कुल 16 योगासन कराए गए, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने भाग लिया।
हॉरिजॉन्टल बार में अक्षय सिंह, अपार, प्रेम, यश, शुभांशु, शब्द, गुर मेहर, अनमोल, कोमल प्रसाद ने अभ्यास किया।
रस्सियों में ज्योति, सोहंग सत्संगी, अपार सहगल, रिंग्स में अक्षय सिंह, प्रेम, शुभांशु तथा जंप्स में कोमल, प्रेम, शब्द, अनमोल शामिल रहे।
कार्यक्रम में एक्रोबैटिक जिम्नास्टिक्स (पिरामिड्स) विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें दो से आठ बालकों तक कुल 15 पिरामिड संरचनाएं प्रदर्शित की गईं।
आज के आयोजन की एक खास झलक रही दयालबाग के सुसज्जित ऊंटों की सहभागिता, जिसने दर्शकों का ध्यान विशेष रूप से आकर्षित किया। कार्यक्रम का समापन प्रार्थना के साथ हुआ और अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रसाद वितरित किया गया।
इस विराट आयोजन का दयालबाग ई-सतसंग केसकेड के माध्यम से देश-विदेश के 580 से अधिक केंद्रों पर सजीव प्रसारण किया गया।
