आगरा मंडल में अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग (ACP) पर नियंत्रण के लिए संयुक्त कार्यवाही

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा । मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक आगरा  गगन गोयल के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, आगरा  पी. राज मोहन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हर्षिकेश मौर्या के निर्देशन में रेल सुरक्षा बल (RPF) एवं वाणिज्य विभाग द्वारा अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग (ACP) की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष सघन अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत आगरा मंडल के विभिन्न रेल खंडों एवं ट्रेनों में सघन जांच की गई। इसी क्रम में दिनांक 14.01.2026 एवं 15.01.2026 तक 11 केस पर लगभग रु. 5370 का जुर्माना वसूला गया| जिसमे गाड़ी संख्या 12721 धौलपुर –मनिया, 14320 आगरा छावनी-भांडई के मध्य , गाडी संख्या 12708 रुनकता –कीठम , 12920 मथुरा –बाद के मध्य, 12280 राजा की मंडी –आगरा छावनी के मध्य, 11058 कोसीकलां स्टेशन पर एसीपी की विशेष जांच की गई।
गाड़ी संख्या 12447 आगरा छावनी स्टेशन यात्री गुलफाम ,गाड़ी संख्या 22181 के B -2 कोच में मथुरा जं. पर यात्री रानी बाई ,गाड़ी संख्या 11058 के कोसीकलां स्टेशन पर यात्री महेश ,गाड़ी संख्या 12403 में मथुरा जं. पर यात्री नितीश | इन सभी के विरुद्ध रेल सुरक्षा बल द्वारा गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई।
अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग ट्रेनों के विलंब का एक प्रमुख कारण है। किसी भी ट्रेन का असामान्य रूप से रुकना न केवल उस ट्रेन की समयपालनता को प्रभावित करता है, बल्कि पीछे चल रही अन्य ट्रेनों पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है, जिससे यात्रियों का बहुमूल्य समय नष्ट होता है। यह भी देखा गया है कि कई मामलों में गैर-यात्री अपने परिजनों या परिचितों को विदा करने के उपरांत समय पर ट्रेन से नहीं उतर पाते और अलार्म चेन खींच देते हैं, जिससे सह-यात्रियों को अनावश्यक असुविधा होती है तथा रेल संचालन बाधित होता है।रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे रेल नियमों का पालन करें और केवल वास्तविक आपात स्थिति में ही अलार्म चेन का प्रयोग करें, ताकि सुरक्षित, सुचारू एवं समयबद्ध रेल संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *