Agra News: महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास की मौजूदगी में सपा का ‘दलित कार्ड’ सफल, सैकड़ों युवाओं ने थामा साइकिल का हैंडल

Politics

आगरा। सामाजिक न्याय की राजनीति को आगरा में नया संबल मिला है। जाटव समाज के सैकड़ों लोगों ने अपने भरोसे की दिशा बदलते हुए समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। खास बात यह रही कि इस राजनीतिक बदलाव में महिलाओं की भागीदारी अग्रिम पंक्ति में दिखाई दी, जिसने कार्यक्रम को सशक्त सामाजिक संदेश दिया।

आगरा महानगर के गुम्मट तख्त पहलवान (पंचायती भवन), देवरी रोड पर आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में जाटव समाज के लोगों ने संगठित रूप से समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास का जोरदार स्वागत हुआ और महिलाओं ने संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने स्पष्ट कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की नीतियों से निराश हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी की विचारधारा और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि संविधान, आरक्षण और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए यही सबसे मजबूत मंच है।

अपने संबोधन में शब्बीर अब्बास ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा दलितों, पिछड़ों और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष किया है। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए नए साथियों और महिलाओं को सम्मान, अधिकार और सुरक्षित भविष्य का भरोसा दिलाया। उन्होंने 2024 का उल्लेख करते हुए कहा कि दलित समाज ने अपनी आवाज़ बुलंद कर समाजवादी पार्टी को सबसे बड़ी ताकत बनाया है और 2027 में भी जनता पार्टी को सरकार बनाने का अवसर देगी।

पूर्व जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव ने इसे बड़े सामाजिक बदलाव का संकेत बताया, जबकि पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ममता टपलू ने कहा कि दलितों, महिलाओं और वंचित वर्गों की वास्तविक आवाज़ समाजवादी पार्टी ही है।

कार्यक्रम का संचालन पुष्पेंद्र शर्मा ने किया। आयोजन इंजीनियर महावीर सिंह (पूर्व सभासद प्रत्याशी) के प्रयासों से सफल हुआ। इस अवसर पर एमएसएमई कोर्स पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेने वालों में ज्ञानेंद्र गौतम, डोरी लाल जाटव, दिनेश कर्दम, चंद्रभान, मेघराज, आकाश, मनोज, बबलू, प्रेम सागर, रंजीत, नरेश, राहुल, निगम, विनोद, प्रवेश, श्याम बाबू, नीरज, केशव, राकेश, हीकम, धर्मेंद्र, सुनील, अतुल, संपत, राहुल व्यास, मोहन सिंह, आकाश बाबू, नरेश सिंह, पप्पू, मृदुल, पंकज सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।

कार्यक्रम में अमित प्रताप यादव, विनोद, प्रियंका चौहान, समीर अब्बास, शरीफ अब्बास, जाकिर, जमील सिद्दीकी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *