प्लास्टिक के नुकसान से कराया अवगत

Press Release उत्तर प्रदेश

स्वच्छता की दिशा में नगर निगम का कदम, ताजगंज क्षेत्र के वार्ड 59 में प्लास्टिक के खिलाफ अभियान

आगरा। स्वच्छ सर्वेक्षण को सफल बनाने और शहर को स्वच्छ व पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा वार्ड 59 स्थित फतेहाबाद रोड,पाकटोला आदि में एंटी प्लास्टिक अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत आम नागरिकों, दुकानदारों एवं व्यापारियों को प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने लोगों को बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। प्लास्टिक के कारण नालियों के जाम होने, जलभराव की समस्या तथा पशुओं को होने वाले नुकसान पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। टीम ने सभी दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों पर प्लास्टिक के स्थान पर वैकल्पिक सामग्री का उपयोग करें।
इसके साथ ही नागरिकों को गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग रखने तथा घरों और दुकानों पर दो डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखने के लिए प्रेरित किया गया। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि कचरे का पृथक्करण करने से न सिर्फ स्वच्छता बनी रहती है, बल्कि कचरे के निस्तारण में भी आसानी होती है। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता अभियान लगातार चलाए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *