किसानों के मसीहा को नमन: आगरा में हवन-यज्ञ और माल्यार्पण के साथ मनाई गई चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती

Press Release

आगरा | किसानों के मसीहा और भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती के अवसर पर शहर का दीवानी चौराहा श्रद्धा, आस्था और विचारों का केंद्र बन गया। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) महानगर इकाई के तत्वावधान में प्रतिमा स्थल पर हवन-यज्ञ, माल्यार्पण और विचार गोष्ठी का आयोजन कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण और हवन-यज्ञ से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं और नागरिकों ने सहभागिता की। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन किसान, गांव और गरीब के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनके विचार आज भी देश की कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए मार्गदर्शक हैं।

हवन-यज्ञ का आयोजन महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला द्वारा कराया गया। इस अवसर पर रालोद प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर एवं नरेन्द्र बघेल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह महामानव थे और उनकी नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी उनके समय में थीं।

वरिष्ठ अधिवक्ता दुर्गविजय सिंह भैया एवं लोचन चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह स्वयं में ही एक रत्न थे, जिन्हें भारत रत्न से सम्मानित कर देश ने उनके अतुलनीय योगदान को उचित सम्मान दिया।

रालोद के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव दुर्गेश बघेल एवं किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अरविंद पाल ने कहा कि चौधरी साहब ने दबे-कुचले और पिछड़े वर्गों को न केवल आवाज दी, बल्कि किसान राजनीति को भी नई दिशा प्रदान की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता चौधरी गोपीचंद जयपाल खिरवार, सुरेंद्र रावत, संजय फौजदार, बाबूलाल प्रधान, अरविंद चाहर, बच्चू सिंह भगौर, वीर फौजदार, युवा रालोद जिला अध्यक्ष मयंक कारवार, महानगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह, हरि सिंह बघेल, रामजीलाल बघेल, संजीव शर्मा, आलोक चौधरी, अमरदीप गर्ग, देवेंद्र चौधरी, जसवीर चाहर, नितीश भारद्वाज, सुरेंद्र सिंह, राहुल जूरैल, हरिओम चौधरी, गणेश तोमर, सोनू वर्मा, दिलीप जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *