आगरा मंडल में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा।  मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मंडल में राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन, प्रगति एवं भावी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के उपरांत राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 04 अधिकारी जिसमें श्री रुपेश बघेला, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सामान्य, डॉ. मनीष मदान वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी, कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव मंडल परिचालन प्रबंधक सह जन संपर्क अधिकारी एवं श्री संजीव कुमार जाटव सहायक वाणिज्य प्रबंधक/फ्रेट व 05 कर्मचारी जिसमें श्री ललित वर्मा, श्री विक्रम यादव, श्री कृष्ण कुमार सक्सेना, राजेश कुमार सिंह,  सोनू को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम कर्मचारियों को हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग हेतु प्रेरित करने की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुआ।बैठक का संचालन मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं राजभाषा अधिकारी आगरा श्री बी एस चौहान ने किया l
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आगरा  गगन गोयल के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रनव कुमार एवं वरिष्ठ अधिकारीगण, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *