विधायक खेल स्पर्धा आगरा छावनी के खेलकूद स्टेडियम में संपन्न

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा में  विधायक आगरा छावनी खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया । विधायक खेल स्पर्धा का शुभारंभ विधायक डा0 जी एस धर्मेश  और भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता  ने किया। स्पर्धा में विभिन्न खेल प्रतियोगियों में विभिन्न प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विधायक डा.धर्मेश ने कहा कि सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है ।कार्यक्रम का संयोजन कार्य बी ओ सुरेश प्रताप सिंह एवं रवि कुमार अरेला ने किया। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स में 100 मीटर एवं 200मीटर सीनियर बालक वर्ग में अंकुश यादव , सब जूनियर 100मीटर बालिका वर्ग में पलक चाहर,सीनियर बालिका वर्ग 100 मीटर में अंकिता जैन , सीनियर बालक वर्ग 400 मीटर में शिवम् चौहान , जूनियर बालका वर्ग लम्बी कूद में श्रेया ,जूनियर बालक वर्ग 55किग्रा में लक्की यादव,विजेता रहे। प्रतियोगिता में केंद्रीय राज्य मंत्री  एस पी सिंह बघेल  ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। केंद्रीय राज्य मंत्री  ने अपने आशीष वचनों से प्रतियोगिता का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *