Agra News: मतदाता पुनरीक्षण के लिए मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का मेगा प्लान, दक्षिण विधानसभा के हर मंडल में घर-घर दस्तक अभियान शुरू

Press Release

आगरा। विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SIR) को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व दक्षिण विधानसभा के विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने मेगा प्लान तैयार कर दिया है। योजना के तहत दक्षिण विधानसभा के सभी मंडलों में पार्षद, मंडल पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता और बीएलए-2 मिलकर घर-घर दस्तक देकर मतदाता सूची का सत्यापन कर रहे हैं।

इसी क्रम में दक्षिण विधानसभा के शिवाजी मंडल में पार्षद, मंडल पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीएलए-2 के साथ क्षेत्र में पहुंचकर वोटर लिस्ट की जांच की। टीम ने हर घर जाकर यह पता किया कि किस मतदाता का SIR फॉर्म अब तक जमा नहीं हुआ है या किसका सत्यापन लंबित है।

“वोटर लिस्ट का कोई पन्ना छूटना नहीं चाहिए”— योगेंद्र उपाध्याय

कैबिनेट मंत्री ने मंडल पदा धिकारियों व पार्षदों को निर्देश दिया है कि सभी बिल्डिंगों की मॉनिटरिंग करें, बीएलए-2 के साथ नियमित संपर्क में रहें, और हर मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए किसी भी मतदाता को सूची से छूटने नहीं दिया जाएगा।

चोट के बावजूद मंत्री कर रहे फील्ड मॉनिटरिंग

पैर में चोट होने के बावजूद मंत्री योगेंद्र उपाध्याय सुबह-शाम अपने क्षेत्र के घर-घर जाकर लोगों को SIR के प्रति जागरूक कर रहे हैं। उनकी सक्रियता का ही परिणाम है कि पार्षद से लेकर मंडल पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता अभियान में पूरी ऊर्जा से जुटे हैं।

“एक भी मतदाता छूटा तो SIR का सुरक्षा चक्र टूट जाएगा”

मतदाता पुनरीक्षण अभियान की तुलना करते हुए मंत्री ने कहा कि जैसे भारत को पोलियो-मुक्त बनाने के लिए हर बच्चे को दवा पिलाना जरूरी था, उसी तरह SIR में एक भी मतदाता छूट गया तो पूरे अभियान का उद्देश्य प्रभावित हो जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि दक्षिण विधानसभा में घर-घर पहुंचकर हर मतदाता की पुष्टि की जाएगी ताकि क्षेत्र में मतदाता सूची का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *