आगरा, 7 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आगरा आएंगे। वे 8.12.25 को हिंडन एयरवेस से राजकीय वायुयान द्वारा लगभग सवा तीन बजे खेरिया सिविल एयरपोर्ट पर उतरेंगे। अपराह्न 3.30 से 4.30 बजे तक आयुक्त सभागार में एसआईआर को लेकर बैठक करेंगे। इसके तुरंत बाद खेरिया हवाई अड्डे से लखनऊ के लिये प्रस्थान कर जाएंगे। मुख्यमंत्री आज भी आगरा आए थे लेकिन यह केवल ट्रांजिट विजिट था।
मुख्यमंत्री की बैठक में शामिल होने के लिये आगरा के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह और गन्ना विकास एवं चीनी मिल विभाग के मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी भी सोमवार को आगरा आएंगे।
