दोबारा अतिक्रमण पर जब्त किया जाएगा सामान
आगरा। नगर निगम द्वारा शुक्रवार को सिकंदरा रोड स्थित के.के. नगर के आसपास बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे और फुटपाथ पर अवैध रूप से रखे गए खोखे, काउंटर, ठेल-धकेल और अन्य अस्थायी ढांचों को निगम टीम ने हटवा दिया।
कार्रवाई शुरू होते ही इलाके में दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई खोखा संचालक अपना सामान बचाने की कोशिश करते दिखे, जबकि निगम टीम ने पूरी सख्ती के साथ अभियान को अंजाम दिया।
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि फुटपाथ पर अवैध कब्जे के कारण पैदल चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया अतिक्रमणकर्ताओं को कड़ी चेतावनी देते हुए निगम अधिकारियों ने कहा कि अगर भविष्य में दोबारा फुटपाथ पर कब्जा किया गया, तो न सिर्फ सामान जब्त किया जाएगा बल्कि नियमों के तहत कार्रवाई भी की जाएगी।


