व्यापारियों की कठिनाइयां दूर करने को संगठन हर समय संघर्ष को तैयार

Press Release उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, जिला आगरा की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न

आगरा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, जिला आगरा की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक प्रदेश के महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में  हुई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री दीपक शर्मा द्वारा किया गया । बैठक में विगत वर्ष संगठन द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आगामी समय में आगरा जिले में संगठन को और अधिक सशक्त एवं संगठित बनाने हेतु रणनीतिक चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल जी सभी जिले एवं तहसील के पदाधिकारी को ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों के संपर्क में रहने एवं उनकी समस्याओं के लिए उनके साथ तत्पर खड़े रहकर समाधान करने का आह्वान किया । जिले के विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएँ बैठक में रखीं। इन समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए प्रदेश महामंत्री  राजेंद्र गुप्ता ने आश्वासन दिया कि “यदि किसी भी व्यापारी को कोई कठिनाई आती है तो संगठन हर समय संघर्ष के लिए तैयार खड़ा मिलेगा।”

कार्यक्रम में जिला आगरा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। जिनमें प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार गुरनानी ,मंडलअध्यक्ष सुनील जैन ,जिलाध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल, जिला महामंत्री दीपक शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष रामकुमार गोयल ,मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी एवं युवा प्रदेश संयुक्त महामंत्री किशोर बुधरानी, युवा जिला अध्यक्ष अनुराग गोयल , जिला मंत्री राजेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, शैलेश खंडेलवाल आईटी सेल रोहित आयलानी रामांशु शर्मा अमित गर्ग विशाल बंसल ,निर्मल जैन, निखिल मत लानी, बांके बिहारी अग्रवाल, महिला जिलाअध्यक्ष आशा अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, जिला आगरा की तहसीलों से रामबाबू अग्रवाल, राम प्रताप सिंह ,विनोद अग्रवाल ,आनंद गुप्ता, राकेश शकरपुरिया, राजेश अग्रवाल, शैलेंद्र भारद्वाज ,दयाशंकर बोहरे आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *