आगरा, 12 अक्टूबर। महाराजा श्री अग्रसेन जयंती शोभायात्रा 14.10.2023 शनिवार को शाम 4:00 बजे से गोयल स्टील, धनौली से प्रारंभ होकर संस्कार सेवा सदन,अर्जुन नगर तक जायेगी । समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रो. एस पी सिंह बघेल , सांसद राजकुमार चाहर राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, नवीन जैन, पूर्व महापौर, महेश गोयल पूर्व विधायक, सतीश अग्रवाल मंत्री केशवधाम वृंदावन, पुरुषोत्तम खंडेलवाल विधायक, राकेश गर्ग उपाध्यक्ष लघु उद्योग निगम उत्तर प्रदेश, डा. जी एस धर्मेश, विधायक, भगवान सिंह कुशवाह विधायक, विजय शिवहरे सदस्य विधान परिषद, आकाश अग्रवाल सदस्य विधान परिषद, श्रीमती हेमलता दिवाकर कुशवाहा महापौर, भानु महाजन महानगर अध्यक्ष भाजपा आगरा होंगे। यह जानकारी अग्रवाल समाज, खेरिया मोड़ आगरा के महामंत्री अखिलेश अग्रवाल ने दी है। उन्होंने लोगों से शोभायात्रा में भाग लेने की अपील की है।