भदोही। खण्ड शिक्षा अधिकारी डीघ प्रदीप कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आज ब्लॉक संसाधन केंद्र डीघ (वहीदा नगर) में सभी नोडल संकुल शिक्षकों की तैयारी बैठक हुई। जिसमें सभी ARP, एल.एल.एफ से सुखेश कुमार एवं रविशंकर यादव ने बैठक के दौरान क्लस्टर स्तर पर होने वाली बैठक के पूर्व ब्लॉक स्तर तैयारी बैठक के आयोजन के दौरान भाषा एवं गणित शिक्षण की प्रक्रिया पर डेमो पर चर्चा एवं अभ्यास कार्य किया गया।
सभी बच्चे समय पर निपुण बन पाएं इसके लिए ब्लॉक में चल रहे विशेष रिमीडियल शिक्षण कार्य पर समीक्षात्मक चर्चा एवं आगामी रणनीति पर चर्चा की गई।
विद्यालयों में कक्षा 1 -3 बच्चों के साथ नियमित रिमीडियल शिक्षण कार्य करवाने पर समीक्षात्मक चर्चा की गई। शिक्षण कार्य शिक्षक संदर्शिका के अनुरूप करवाना एवं शिक्षण अधिगम सामग्री का प्रभावी उपयोग करने पर चर्चा की गई।
कक्षा कक्ष को प्रिंट रिच बनाने को लेकर चर्चा की गई। बच्चों की कार्यपुस्तिका की नियमित जांच एवं बच्चों को व्यक्तिगत रूप शिक्षकों द्वारा प्रभावी फीडबैक देने पर चर्चा की गई।नियमित प्लान के अनुरूप साप्ताहिक आकलन करना एवं ट्रैकर भरने को लेकर चर्चा की गई। विशेष रिमीडियल शिक्षण कार्य का एण्ड लाइन आकलन करने को लेकर चर्चा की गई।जिसमें नोडल शिक्षक संकुल शेर सिंह, प्रदीप वर्मा, मिथिलेश तिवारी, मुस्ताक अहमद, संजय पांडेय, नरेन्द्र नाथ उपाध्याय, अनिल कुमार, मनोज कुमार, राज बहादुर आदि लोग उपस्थित रहे।


