आत्मनिर्भर भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आगरा में भाजयुमो का युवा सम्मेलन सम्पन्न, युवाओं ने लिया भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प

Politics

आगरा। आत्मनिर्भर भारत संकल्प यात्रा के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) महानगर आगरा की ओर से सोमवार को दक्षिण विधानसभा के मारुति स्टेट, बोदला रोड स्थित मंगलम मैरिज होम में भव्य युवा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित ने की।

इस अवसर पर आगरा महानगर की सभी विधानसभाओं से सैकड़ों युवा एकत्र हुए और भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी संतोष सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, भाजयुमो ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मनीष गौतम, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौतम चौहान और क्षेत्रीय मंत्री गौरव राजावत उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि संतोष सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से देश को सशक्त बनाने का प्रयास है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें, स्वदेशी तकनीक को अपनाएं और “वोकल फॉर लोकल” के मंत्र को जीवन में उतारें।

भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य भारत को आर्थिक और रणनीतिक रूप से सशक्त बनाना है। इसके तहत स्थानीय उद्योग, कृषि, प्रौद्योगिकी और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर बल दिया जा रहा है ताकि भारत वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में उभरे।

भाजयुमो क्षेत्रीय मंत्री गौरव राजावत ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज 140 करोड़ देशवासियों का एक ही मंत्र होना चाहिए — “समृद्ध भारत।” उन्होंने कहा कि “मेड इन इंडिया” की दिशा में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और MSME सेक्टर देश की आर्थिक रीढ़ बन चुका है।

अध्यक्ष शैलू पंडित ने कहा कि मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के विज़न ने देश को इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन और निर्यात का वैश्विक केंद्र बना दिया है। मोबाइल निर्माण से लेकर दवा उद्योग तक, भारत ने विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है और अब भारत विश्व का विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता बन चुका है।

कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो महानगर महामंत्री मनीष साहू ने किया। इस अवसर पर महामंत्री संचित कुलश्रेष्ठ, उपाध्यक्ष गोगा मौर्या, गोविंद कुशवाह, अजय वशिष्ठ, हिमांशु ठाकुर, मनीष गौतम, सचिन प्रधान, अतुल अवस्थी, मनोज बघेल, राजन गुप्ता, सूरज शर्मा, जेपी त्यागी, सोनिया कर्दम, सूरज पांडे, और कुलदीप कुमार सहित भाजयुमो के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट — पुष्पेंद्र गोस्वामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *