छठ पर्व :: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर अस्थायी चेंजिंग रूम और यूरिनल की व्यवस्था

SPORTS उत्तर प्रदेश

नगर निगम ने बनाया छठ पर्व को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने का प्लान
आकर्षक रंगोलियां बनाकर घाटों को सजाया गया
बेरीकेडिंग से आगे न जाने और अर्पण, कलश का उपयोग करने संबंधी साइनेज लगाये गये

आगरा। छठ पर्व पर यमुना घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के बाद असुविधा न हो, इसके लिए घाटों पर अस्थायी चेंजिंग रूम और यूरिनल की व्यवस्था की गई है। इन व्यवस्थाओं से श्रद्धालु सूर्य देवता को अर्घ्य देने के उपरांत आसानी से कपड़े बदल सकेंगे और स्वच्छता बनी रहेगी। नगर निगम द्वारा बनाईं गई आकर्षक रंगोलियां घाटों की सुंदरता में चार चांद लगा रही हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए घाटों पर अस्थायी ढांचे तैयार किए गए हैं। श्रद्धालु यमुना में खड़े होकर अर्घ्य देने के बाद वहीं घाट पर बने चेंजिंग रूम में कपड़े बदल सकेंगे। इसके अलावा, भीड़ वाले इलाकों में अस्थायी यूरिनल भी लगाए गए हैं ताकि स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनी रहे।
उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से घाटों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और जल निकासी जैसी व्यवस्थाएं भी पूरी कर ली गई हैं। सभी संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस संबंध में नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि है कि “छठ पर्व पर नगर निगम का लक्ष्य श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराना है। घाटों पर स्वच्छता, रोशनी, पेयजल और चेंजिंग रूम जैसी सुविधाएं हमारी प्राथमिकता में हैं। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो और पर्व पूरी श्रद्धा एवं शांति से संपन्न हो।” वहीं दूसरी ओर पर्व को देखते हुए नगर निगम की टीमें लगातार घाटों का निरीक्षण कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *