आगरा। जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा अध्यक्ष डा0एम0सी0शर्मा की सूचनानुसार सिकंदरा,आवास विकास सेक्टर-16 स्थित पदम प्राइड सोसाइटी परिसर की 7 उभरती हुई बालिका ताइक्वान्डो खिलाड़ियों ने ताइक्वान्डो प्रशिक्षिका नीतू सिंह के नेतृत्व में अपना-अपना शानदार प्रदर्शन कर ज़िला ताइक्वाडों संघ,आगरा द्वारा आयोजित कलर बैल्ट परीक्षा श्रेष्ठ अंकों के साथ उत्तीर्ण कर यलो बैल्ट प्राप्त कीं।यलो बैल्ट प्राप्त करने वाली बालिका खिलाड़ी इस प्रकार हैं:- अमायरा शर्मा, युत्सा मोदी, आकाशिका मित्तल , आराध्या शर्मा,नाईसा दास, निर्वी दास व आन्या महाजन।
बैल्ट परीक्षा उर्त्तीण करने पर उपरोक्त 7 बालिका ताइक्वाडों खिलाड़ियों को 5 डान ब्लैक बैल्ट धारक, इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा द्वारा यलो बैल्ट पहनाकर एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बैल्ट परीक्षा पदम प्राइड सोसाइटी परिसर के पार्क पर आयोजित की गई,जिसमें 19 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया ।जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा अध्यक्ष डा0एम0सी0शर्मा, सचिव एवं इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा,सीइओ संगीता शर्मा व संतोष सिंह द्वारा सभी उत्तीर्ण खिलाड़ियों को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं ।
