आगरा। खेल निदेशालय,उ0प्र0 के तत्वावधान मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में दिनांकः- 25 अक्टूबर, 2025 से 01 नवम्बर, 2025 तक देवीपाटन गोण्डा में प्रदेशीय सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। तथा प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष फुटबाल प्रतियोगिता दिनांक 30 अक्टूबर, 2025 से 04 नवम्बर, 2025 कानपुर में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु जनपदीय ट्रायल्स दिनांक 18 अक्टूबर, 2025 अपराहन् 3.00 बजे से तथा मण्डलीय चयन ट्रायल्स दिनांक 19 अक्टूबर, 2025 की अपराहन् 3.00 बजे से आयोजित किये जायेगें। प्रतिभागी खिलाड़ी को अपने साथ आधार कार्ड अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ में लाना अनिवार्य है।
अतः जनपद के समस्त स्कूल/कालेज की प्राचार्य/प्रधानाचार्य से अपील की जाती है कि वे अपने स्कूल/कालेज के उक्त खेल के पुरूष/महिला खिलाड़ियो को शारीरिक शिक्षक के साथ जिलास्तरीय एवं मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल्स हेतु निर्धारित समय अवधि पर एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम सदर बाजार आगरा पर भेजने का कष्ट करें। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु खिलाड़ियों की प्रविष्टि निःशुल्क है। प्रतियोगिता सम्बन्धित अधिक जानकारी हेतु बिल्लू चौहान, अध्यक्ष जिला फुटबाल संघ आगरा के मो0न0- – 9837009999 पर सम्पर्क कर सकते है।


