करवा चौथ पर अनोखा दृश्य: पति ने दो पत्नियों को एक साथ खुलवाया व्रत, वीडियो वायरल

स्थानीय समाचार

आगरा। करवा चौथ जैसे पारंपरिक पर्व पर जहां सामान्यतः एक पत्नी अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती है, वहीं आगरा में इस बार कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के नगला बिहारी में रहने वाले रामबाबू निषाद ने अपनी दोनों पत्नियों के साथ करवा चौथ का व्रत मनाया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होते ही यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।

वायरल वीडियो में दोनों पत्नियाँ बेहद खुश नज़र आ रही हैं। दोनों ने सुबह से पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा और शाम को पूजा के बाद चंद्रमा को अर्घ्य दिया। इसके बाद दोनों ने अपने पति के गले में फूलों की माला पहनाई, पैर छुए और रामबाबू के हाथों से जल ग्रहण कर अपना व्रत खोला।

रामबाबू निषाद का कहना है कि “जहां प्यार होता है, वहां कलह नहीं होती। जीवन साथी साथ दे तो सब कुछ मुमकिन है।”

उनके इस दृष्टिकोण और पारिवारिक सौहार्द का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इसे करवा चौथ पर प्रेम और समझदारी की मिसाल के रूप में देख रहे हैं।

यह अनोखा उत्सव न केवल स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है, बल्कि अब सोशल मीडिया पर भी खूब देखा और साझा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *