आगरा। खेल निदेशालय,उ0प्र0 के तत्वावधान मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 08 से 10 अक्टूबर तक आगरा में प्रदेशीय सीनियर पुरूष/महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु जनपदीय ट्रायल्स दिनांक 01 अक्टूबर, 2025 अपराहन् 3.00 बजे से तथा मण्डलीय चयन ट्रायल्स दिनांक 02 अक्टूबर, 2025 की प्रातः 11.00 बजे आयोजित किये जायेगें।
अतः जनपद के समस्त स्कूल/कालेज की प्राचार्य/प्रधानाचार्य से अपील की जाती है कि वे अपने स्कूल/कालेज के उक्त खेल के महिला खिलाड़ियो को शारीरिक शिक्षक के साथ जिलास्तरीय एवं मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल्स हेतु निर्धारित समय अवधि पर एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम सदर बाजार आगरा पर भेजने का कष्ट करें। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु खिलाड़ियों की प्रविष्टि निःशुल्क है। प्रतियोगिता सम्बन्धित अधिक जानकारी हेतु साहिल कुमार, टेबल टेनिस प्रशिक्षक मो0न0- 9808889828 पर कर सकते हैं।
