वर्ल्ड रेबीज़ डे पर नगर निगम ने आयोजित किया जन-जागरूकता कार्यक्रम

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। वर्ल्ड रेबीज़ डे के अवसर पर नगर निगम आगरा द्वारा शहर में व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा विशेष अभियान चलाया गया। इस अवसर पर नगर निगम ने नि:शुल्क रेबीज़ टीकाकरण, स्वास्थ्य परीक्षण एवं कुत्ता पंजीकरण शिविर का आयोजन किया।
यह अभियान ‘रेबीज़ फ्री आगरा पहल के तहत संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से आवारा एवं पालतू दोनों प्रकार के कुत्तों को बड़े पैमाने पर रेबीज़ टीका लगाया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य वर्ष 2030 तक आगरा को पूरी तरह रेबीज़-मुक्त शहर बनाना है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपने पालतू कुत्तों को लाकर पंजीकरण और टीकाकरण करवाया। नगर निगम की पशु चिकित्सा टीम द्वारा पशुओं की स्वास्थ्य जांच भी की गई।
पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि “नगर निगम आगरा ने रेबीज़ रोकथाम के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। बड़े पैमाने पर टीकाकरण के साथ-साथ जनसहभागिता बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।”अभियान मे डॉ यशपाल चौधरी, डॉ अवधेश त्यागी, विनीता अरोड़ा ट्रस्टी कैस्पर होम्स, दीप्ति उपाध्याय, उपस्थित रहे l
वर्जन —–
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा है कि “हमारा लक्ष्य आगरा को देश के पहले रेबीज़ मुक्त शहरों में शामिल करना है। इस दिशा में नगर निगम के विभिन्न विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। शहर के नागरिकों को भी इसमें भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। नि:शुल्क टीकाकरण व पंजीकरण शिविर इसी कड़ी का हिस्सा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *