बोदला चौराहे से थाना जगदीशपुरा तक हटाये अतिक्रमण, दुकानदारों से हुई नोकझोंक

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। नगर निगम प्रशासन ने बुधवार को बोदला चौराहे से थाना जगदीशपुरा तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे और फुटपाथ पर रखे काउंटर, खोखे , बोर्ड व अवैध कब्जे हटवाए गए। इसके साथ ही बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग और बैनर भी जब्त कर लिए गए।

नगर निगम की प्रवर्तन टीम के साथ जब अधिकारी कार्रवाई करने पहुंचे तो कई दुकानदारों ने आपत्ति जताई। फुटपाथ पर रखा सामान हटाए जाने को लेकर नगर निगम कर्मचारियों और दुकानदारों के बीच नोकझोंक भी हुई। हालांकि प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई जारी रखी। नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कर सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। ऐसे में किसी भी प्रकार का कब्जा या अवैध ढांचा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने दुकानदारों से अपील की कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाएं और भविष्य में फुटपाथ व सड़क किनारे सामान न रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *