लाखन सिंह बघेल-1

स्थानीय समाचार

माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश

विषय – आगरा में जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा की गयी एनएचम संविदा चिकित्सकों की नियुक्ति में धांधली के संबंध में

महोदय,

निवेदन है कि आगरा में विज्ञापन संख्या-मु.चि.अ.-एनएचएम-संविदा चयन- 2024-25-80 दिनांक 21.1.25 के क्रम में आयोजित वाक-इन- इंटरव्यू में चयनित आयुष चिकित्सकों के चयन में भारी धांधली बरती गयी है। जिसकी उच्च स्तरीय जांच करायी जाए तो एक बहुत ही उच्च स्तरीय धांधली निकलकर आएगी। जो कि माननीय  मुख्यमंत्रीजी एवं माननीय प्रधानमंत्रीजी के भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के लिये एक अभिशाप है।

महोदय इस संबंध में मुझे अवगत कराना है कि जनवरी 2025 से चल रही इस प्रक्रिया में तीन बार तो साक्षात्कार की तिथि बदली गयीं।जिससे इस नियुक्ति में धांधली की शुरूआत की नींव पड़ी। स्थानीय समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित कराकर अभ्यर्थियों को बुलाया गया। बाकायदा विकास भवन में साक्षात्कार का समय और स्थान दिया गया।इसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी और चयन समिति केअन्य सदस्यों के अलावा जिला मुख्य विकास अधिकारी महोदय और जिलाधिकारी महोदय स्वयं मौजूद रहे।

जब अभ्यर्थी वहां इंटरव्यू के लिये पहुंच गये तो साक्षात्कार स्थगित कर दिये गये। इसके पश्चात समाचार पत्रों में छोटा सा विज्ञापन छपवाकर कैंडीडेटों को फिर बुलाया गया। उसमें कुछ तो आ ही नहीं पाये। जो आये, उनमें स्थानीय आयुष चिकित्सक अभ्यर्थी ज्यादातर संख्या में थे। लेकिन जब चयन सूची बनकर निकली तो उसमें स्थानीय अभ्यर्थी कम और बाहर के अभ्यर्थी ज्यादा नियुक्त किये गये बताये हैं। जिससे स्थानीय अभ्यर्थियों के साथ ही उनके अभिभावकों में भारी निराशा और हताशा है। इनका कहना है कि इस तरह तो लोगों का इन नियुक्ति प्रक्रियाओं से भरोसा ही उठ जाएगा।

कुछ अभ्यर्थियों के अभिभावकों का कहना है कि केवल 32 हजार रुपए की संविदा चिकित्सक की नौकरी के लिये बाहर के चिकित्सक कितने दिन अपनी ड्यूटी कायदे से निर्वहन कर पाएंगे। तमाम स्थानीय अभ्यर्थी प्रतिष्ठित संस्थानों से मेडिकल की डिग्री लेकर बाहर धक्का खा रहे हैं। यहां उनको मौका नहीं दिया जा रहा है। इसमें भ्रष्टाचार संलिप्त है। स्थानीय अभ्यर्थियों को मौका दिया जाता तो वे जनता को पूरी सेवा दे सकते थे। महोदय  कुछ अभिभावकों का तो यहां तक कहना है कि इन आयुष संविदा चिकित्सकों की नियुक्ति में मोटी रकम भी ली गयी है। जिससे योग्य चिकित्सक पूरी तरह हताश और निराश हैं। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस नियुक्ति प्रक्रिया को तत्काल रोका जाए। मामले की उच्च स्तरीय जांच करायी जाए। जिससे कि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए। महोदय साथ ही निवेदन है कि  नियुक्ति प्रकरण में दोषी सभी अधिकारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाए।जिससे कि भविष्य में कोई अन्य अधिकारी इस तरह की धांधली करने के बारे में सोच भी नहीं सके।

 

प्रार्थी

श्याम सिंह चाहर

किसान नेता

निवासी रोहता, ग्वालियर रोड आगरा

मो. नं-9457192271

2- लक्ष्मीनरायन बघेल

प्रदेश सचिव ताज नगरी आगरा आलू उत्पादक समिति

निवासी-हिरनेर नवादा खेड़ा

मो. न. 9412810833

दिनांक- 8.9.25

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *