आगरा। आज 69वी माध्यमिक विद्यालय बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सेंट जोसेफ गर्ल इंटर कॉलेज वजीरपुरा के प्रांगण में हुआ इसमें तीनों वर्गों में क्वीन विक्टोरिया विजेता और सेंट जोसेफ उप विजेता होने का गौरव हासिल किया।19वर्ष बालिका पहले मैच में क्वीन विक्टोरिया ने सेंट जॉन्स गर्ल्स को 10=1 से हराया जिसमें पायल ने चार गोल कविता ने तीन गोल धारा दिव्यांशी ने एक-एक गोल किया।17 वर्ष बालिका में सेंट जोसेफ ने सेंट जॉन्स को 3=0 से हराया इसमें सेंट जोसेफ की ओर से हिनाक्षी ,अनन्या और सानवी ने एक-एक गोल किया।
फाइनल मैच 19 वर्ष बालिका में क्वीन विक्टोरिया ने सेंट जोसेफ को दो एक से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। क्वीन विक्टोरिया की ओर से दिव्यांशी ने दो गोल किए जबकि st जोसेफ की ओर से सोनिया ने एक गोल किया ।
17 वर्ष फाइनल में क्वीन विक्टोरिया ने सेंट जोसेफ को 6=2 से हराया इसमें क्वीन विक्टोरिया की सुनिधि ने तीन गोल किए।प्रतियोगिता का शुभारंभ एवं प्रमाण पत्र वितरण स्कूल की कार्यवाहक प्रधानाचार्य जोशविन थॉमस ने किया
इस अवसर पर निर्णय को की भूमिका विकास सविता सौरभ शर्मा भूपेंद्र सिंह और भानु प्रताप ने निभाई इस अवसर पर हिमांशु शर्मा, विदुषी सिंह, अंकिता जोशी ,कुमकुम सहाय , ज्योति अवधेश मौजूद रहे