बालाघाट, मप्र, 26 जुलाई। अखिल भारतीय बीसी राय ट्राफी फुटबाल टूर्नामेंट इन दिनों बालाघाट में चल रहा है। इसमें मेजबान मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश समेत तमाम प्रदेशों की अंडर-16 तक की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें आज सुबह उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा का मैच होना था लेकिन भारी वर्षा के कारण इंतजार कर रहे थे। ग्राउंड्समैन मैदान से पानी बाहर निकाल रहे थे। ताकि किसी तरह मैच कराया जा सके।
इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिये उत्तर प्रदेश की फुटबाल टीम 22 जुलाई को मेरठ से चली थी और 23 जुलाई को दिल्ली से बालाघाट के लिये रवाना हुई थी। आज यूपी की टीम का पहला मैच वर्षा से बाधित रहा। यूपी फुटबाल टीम के कोच इरफान जमां और रामचंद्र हैं। जबकि टीम मैनेजर सुल्तानपुर के एम एस बेग हैं। अंडर-16 से लेकर अंडर-19 तक के फुटबालरों के लिये यह एक प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है। जिसका आयोजन अखिल भारतीय स्तर पर कराया जाता है। यूपी की टीम में ताजनगीर आगरा का भी एक खिलाड़ी शामिल है। बीसी राय ट्राफी 26 जुलाई कसे पांच अगस्त तक चलेगी।


