नगर निगम कार्यकारिणी में भाजपा का दबदबा, छह में से पांच सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

Press Release उत्तर प्रदेश

—बसपा को मिली एक सीट, मोहम्मद आसिफ बने कार्यकारिणी सदस्य
— सर्वसम्मति बनने के कारण बगैर चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुआ चुनाव

आगरा। नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य के लिए चुनाव की लंबी प्रक्रिया सम्पन्न नहीं करानी पड़ी। बिना चुनाव के ही भाजपा के पांच और बसपा का एक सदस्य निर्विरोध चुन लिया गया। चुने गये सभी कार्यकारिणी सदस्यों को महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने माला पहना कर उनका स्वागत किया।
भाजपा की ओर से राकेश जैन,फूल कुमारी, प्रियंका अग्रवाल, वीरेन्द्र लोधी और विक्रांत कुशवाह तथा बसपा के मोहम्मद आसिफ को निर्विरोध कार्यकारिणी का मेंबर चुना लिया गया। हालांकि छठे सदस्य के लिए शरद चौहान ने भी नामांकन किया था परन्तु सर्वसम्मति बनने के बाद उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया।

—-बसपा को एक सीट से संतोष करना पड़ा—

बहुजन समाज पार्टी के मोहम्मद आसिफ इकलौते प्रत्याशी रहे जिन्हें कार्यकारिणी में स्थान मिल सका। हालांकि बसपा ने शुरुआत में तीन प्रत्याषियों को मैदान में उतारा था लेकिन दो महिला प्रत्याशियों के पर्चे तकनीकि कारणों से निरस्त कर दिये गये। सोहेल कुरैशी और पुष्पा कुमारी ने सर्वसम्मति बनने के बाद अपना नाम वापस ले लिया।

— पदेन सदस्यों की नहीं पड़ी जरुरत—

नगर निगम में भाजपा के पास 66 पार्षदों के अलावा तीन सांसद,पांच विधायक और दो एमएलसी का समर्थन था तो वहीं सपा के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन भी पदेन सदस्यों में से एक हैं की जरुरत चुनाव के दौरान नहीं पड़ी। हालांकि विधायक जीएस धर्मेश और बेबी रानी मौर्य चुनाव के दौरान उपस्थित रहीं।

—चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराने में इनकी भूमिका रही अहम—

कार्यकारिणी सदस्यों के लिए चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराने में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी निर्मला फौजदार,अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी, अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार के अलावा पूर्व सचिवालय अधीक्षक लायक राम शर्मा की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *