सेवला जाट में चल रहे अवैध बाड़े को हटाने के निर्देश

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। उपनगर आयुक्त डा0 सरिता सिंह ने सेवला जाट क्षेत्र में चल रहे अवैध पशु बाडे़ को हटवाये जाने के निर्देश पशु कल्याण अधिकारी को दिये हैं। संभव दिवस के दौरान आई इस प्रकार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने ये आदेश दिये।
सेवला जाट स्थित पी आर पुरम में गैस एजेंसी के निकट पंडितजी का बाड़ा चल रहा है। बाड़ा संचालक जानवरों का गोबर भी वहीं पर एकत्रित कर रहा है। बरसात के मौसम में गोबर के कारण जहां यहां पर गंदगी फैल रही है वहीं जलभराव होने से मच्छर पनप रहे हैं। जिससे मच्छर जनित रोगों के फैलने की आशंका बनी हुई है। संभव दिवस के दौरान दयाराम नामक व्यक्ति द्वारा की इस शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करने के आदेश उपनगर आयुक्त ने पशुकल्याण अधिकारी को दिये हैं। संभव दिवस में आज नौ लोगांे ने अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। गढी भदौरिया जगदीशपुरा के राजकपूर ने क्षेत्र में गंदगी की समस्या से तो खातीपाड़ा के श्याम लाल ने कूड़ा उठवाये जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। फ्रीगंज चौराहा के रहने वाले मूलचंद बेधड़क और सलमान निवासी राजपुर ने अवैध निर्माण की समस्या से अवगत कराया। ज्योतिकुंज कोटली बगीची देवरी की कमलेश ने बरसात और नाली का पानी न निकलने से हो रही परेशानी से अवगत कराते हुए नाली बनवाये जाने की मांग की। अजय कुमार गरीब नगर ने क्षेत्र में चल रहे डलावघर को खत्म कराने की मांग की। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अभियंता सिविल बी एल गुप्ता, जलकल अभियंता आदित्य कुमार और पशुकल्याण अधिकारी डा0 अजय कुमार सिंह भी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *