स्ट्रीट वेंडर को कपड़े के 5000 थैले बांटे, प्लास्टिक के दुष्परिणामों पर चर्चा

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। विश्व पर्यावरण दिवस पर “सेकंड चांस” रीसायकल स्टोर एवं नगर निगम द्वारा भव्य गोष्ठी का आयोजन खंदारी स्थित एक स्थान पर किया गया। 2025 की थीम “बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन” पर बच्चों द्वारा एक सशक्त नाट्य प्रस्तुति देकर प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने अपने संबोधन में इस दौरान कहा कि आगरा स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में अग्रणी स्थान पर है। वे “सेकंड चांस” द्वारा तैयार किए गए रीसायकल उत्पादों से विशेष रूप से प्रभावित हुईं। इस प्रकार के प्रयास होते रहने चाहिए। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम और उपनगर आयुक्त डॉ सरिता सिंह ने नो प्लास्टिक” अभियान की महत्ता पर बल दिया। युवा उद्यमी संजिका ने जानकारी दी कि आज हम अनजाने में प्रतिदिन लगभग 5 ग्राम (जो एक क्रेडिट कार्ड के भार के बराबर है) माइक्रोप्लास्टिक का सेवन कर रहे हैं। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक है। कार्यक्रम में विशेष रूप से दिल्ली से पधारे वरिष्ठ संपादक अभिषेक मेहरोत्रा ने प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में महापौर ने सभी को स्वच्छता और नो प्लास्टिक यूज की शपथ भी ग्रहण कराई।
इस अवसर पर श्रद्धा गर्ग, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, पार्षद शरद चौहान , मनीष राय, होटल हिल्टन की जनरल मैनेजर रजनी , हिमांशु सचदेवा, आर.के. नय्यर एवं अंजू दलयानी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में महापौर और सेकंड चांस की ओर से रेणुका डंग, सारिका श्रीवास्तव एवं मयूरी मित्तल ने मिलकर 5000 कपड़े के थैले स्ट्रीट वेंडर और ठेल धकेल वालों को वितरित किए, जो प्लास्टिक के विकल्प के रूप में एक महत्वपूर्ण पहल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *