0176/20175 आगरा कैंट- बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस अब 16 कोचों के रेक के साथ संचालित होगी

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत संचालित 20176/20175 (आगरा कैंट- बनारस) वंदे भारत एक्सप्रेस को यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अब स्थायी रूप से 16 कोचों के रेक के साथ संचालित किया जाएगा।पूर्व में यह ट्रेन केवल 8 कोचों के रेक के साथ चलाई जा रही थी, जिसे अब बढ़ाकर 16 कोच कर दिया गया है। यह परिवर्तन 29 मई 2025 से लागू होगाl इस विस्तार से अधिक यात्रियों को वंदे भारत की सुविधाजनक, तेज़ और आधुनिक सेवा का लाभ मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *