पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को नगर निगम में दी गई श्रद्धांजलि

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए नगर निगम में शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। महापौर हेमलता ने दिवाकर कुशवाहा और नगर आयुक्त अंकित खण्डेलवाल नेतृत्व में नगर निगम के सभी कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन रखा गया।
इस अवसर पर महापौर ने कहा कि पहलगाम में आतंकी हमला कायरतापूर्ण था। यह हमला केवल भारत पर नहीं बल्कि संपूर्ण मानवता पर था। सम्पूर्ण देशवासियों को भरोसा है कि देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना आतंकवादियों का नामोनिशान मिटाकर रख देगी।
इस दौरान पार्षद दल के पदाधिकारी प्रकाश केसवानी ,सोहेल कुरेशी, अनुराग चतुर्वेदी ,शरद चौहान, हेमंत प्रजापति, कप्तान सिंह ,राकेश जैन व नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *