
—कार्रवाई से बकायेदारों में मचा रहा हड़कंप
—कई साल से नगर निगम को जमा नहीं करा रहे थे किराया
आगरा। दुकानों का किराया जमा न करने पर नगर निगम की टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थित 11 दुकानों पर ताले जड़ दिये। कार्रवाई के भय से कई दुकानदारों ने मौके पर ही बकाया चला आ रहा लाखों रुपया किराया जमा भी कराया।
राजस्व वसूली को लेकर नगर निगम द्वारा पूरे शहर में बकायेदारों के खिलाफ अभियान चला कर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में राजस्व निरीक्षक वैभव कुमार यादव के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान बल्केश्वर लेबर कालोनी स्थित म्युनसिपल मार्केट मंें लाल ंिसंह जिन पर 363655, हीरा लल की दुकान नंबर सात जिस पर 331487 और निरंजन की दुकान नंबर आठ पर जिस पर 318979 रुपये का किराया बकाया था पर ताला जड़ दिया गया।
इसके अलावा नूरी दरवाजा स्थित रामकुमार की दुकान नंबर 276 पर 71014 रुपय,रामगोपाल की दुकान नंबर 266 पर 194053 रुपया और अकबर की दुकान नंबर 265 पर 85648 रुपया, हाजीमुल्ला की दुकान नंबर 264 पर 104186 रुपया और विनोद कुमार की दुकान नंबर 125 पर 132476 रुपया किराये के रुप मंे बकाया चला आ रहा था को भी सील कर दिया गया। अशोक नगर में भी बकायेदारों पर कार्रवाई की गयी। यहां पर विपिन कुमार गुप्ता की दुकान नंबर सात पर 63637 रुपया,कपिल डंग की दुकान नंबर 8 पर 52270 के अलावा चारसू मार्केट की दुकान नबंर सत्रह गुजाब चंद पर भी 158479 रुपया किराये के रुप में बकाया चला आ रहा था। कई बार के नोटिस के बावजूद इनके द्वारा किराया जमा न कराये जाने पर आज इन्हें सील कर दिया गया है। कार्रवाई के कारण दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
इस संबंध में सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने अपील करते हुए कहा है कि नगर निगम की संपत्तियों में किराये पर रहने वाले लोग किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए समय पर किराया जमा करायें। उन्हांेंने कहा है कि अगर 31 मार्च तक बकाया किराया जमा नहीं कराया गया तो उसके बाद 12 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज के साथ बकाया किराया जमा कराना होगा।


