धनौली, खेरिया मोड़ से बैंडबाजों के साथ निकाली मातेश्वरी अहिल्याबाई की शोभायात्रा

Press Release उत्तर प्रदेश दिल्ली/ NCR महाराष्ट्र स्थानीय समाचार

आगरा, 2 जून। धनौली , मलपुरा रोड से बरारा तक तथा शिवनगर से खेरिया मोड़ तक मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा बैंडबाजों और झांकियों के साथ निकाली गयी। जिसमें पाल, बघेल, धनगर समाज के सैकड़ों लोगों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। मातेश्वरी की 298 वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को धनौली में नगला मस्जिद स्थित बघेल मंदिर से शोभायात्रा की शुरूआत की। जिसका नेतृत्व होल्कर यूथ सेना के संरक्षक डा. ब्रजेश बघेल, तेजसिंह बघेल, जितेंद्र ,मनोज, लाखन सिंह, हेमंत,दिनेश आदि कर रहे थे। शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह, पूर्व एमएलसी प्रताप सिंह बघेल, डा. प्रेमसिंह बघेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
शोभायात्रा का धनौली पर स्वागत ग्राम प्रधान लोकेश ने, मुल्ला की प्याऊ पर इकबाल उस्मानी ने, नगला रेवती पर विजय सिंह आदि ने एवं मलपुरा में प्रधान चौ. हिम्मत सिंह ने किया। इसके बाद बरारा पहुंचने पर सभा की गयी। जिसका आयोजन पूर्व प्रधान योगेश बघेल ने किया। इस अवसर पर  बरारा में सभा की गयी। जिसमें पूर्व मंत्री चौ. उदयभान सिंह, पूर्व विधायक कालीचरन सुमन ने  मातेश्वरी अहिल्याबाई के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा दीप प्रज्ज्वलित किया। संचालन  तेज सिंह और मोहर सिंह ने किया। शोभायात्रा में विधायक खेरागढ़ भगवान सिंह कुशवाह, भाजपा प्रदेश महासचिव रामप्रताप सिंह चौहान, केंद्रीय कमेटी के हरीसिंह बघेल , निहाल सिंह, संजय , तेजवीर सिंह, राजेश परिहार, जिला पंचायत सदस्य मनोज बघेल, हीरा सिंह, दीवान सिंह बघेल, आप के जिलाध्यक्ष धीरज बघेल, ह्रदय सिंह बघेल, सुधा बघेल आदि मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता विष्णु मास्टर ने की।
दूसरा आयोजन शिवनगर खेरिया मोड़ से केवीनगर, सोनानगर तक किया गया। जिसमें मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा झांकियों के साथ निकाली गयी। जिसके आयोजकों में अध्यक्ष डा. ब्रजेश बघेल, एस के बघेल, किशोर बघेल, सुरेंद्र सिंह बघेल एडवोकेट, लाखन सिंह, सतेंद्र बघेल एडवोकेट, बनीसिंह, नरेंद्र पाल सिंह थे। शोभायात्रा का शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल की धर्मपत्नी श्रीमती मधु बघेल एवं अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजीभाई देसाई ने किया। खेरिया मोड़ पर , सराय ख्वाजा आदि जगहों पर उस्मानी समाज तथा कुशवाह समाज आदि के लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।  तत्पश्चात शोभायात्रा श्रीराम शांति सेवा सदन पहुंची। जहां पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बघेल एडवोकेट  ने मातेश्वरी के चित्र पर माल्या4पण कर दीप प्रज्ज्वलिय किया। साथ ही अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेट किये। श्रीकृष्ण बघेल ने संचालन किया तथा अध्यक्षता वीरेंद्र सिंह बघेल ने की। कार्यक्रम में शेफर्ड इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह बघेल, संतोष पाल, दुष्यंत बघेल, शिवराज बघेल आदि मौजूद रहे। इनके अलावा कई अन्य जगहों पर मातेश्वरी की शोभायात्रा निकाली गयीं। जिनमें जगनेर कस्बा में निकाली गयी शोभायात्रा का उद्घाटन डा, गीता सिंह और ड़ा. धीरेंद्र सिंह ने किया।

 

 

चित्र परिचयः बरारा में  मातेश्वरी अहिल्याबाई के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करते पूर्वमंत्री चौ. उदयभान सिंह, पूर्व विधायक कालीचरन सुमन साथ में समिति के संरक्षक डा. ब्रजेश बघेल।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *