प्रदेशीय महिला कबड्डी और खो खो मथुरा में

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 3 फरवरी। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश  एवं जिला खेल कार्यालय मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में  ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला खो-खो 13से 15 फरवरी तक एवं ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता मथुरा में 10 से 12 फरवरी तक आयोजित की जायेगी। इसके लिये जिला टीम का चयनट्रायल 6 फरवरी को एकलव्य स्टेडियम में होगा।

प्रतिभागी खिलाड़ी को अपने साथ नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र स्वयं और माता-पिता का आधार कार्ड तथा सी०एम०ओ० द्वारा प्रदत्त आयु एवं चिकित्सीय प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

जनपद के समस्त स्कूल/कालेज की प्राचार्य / प्रधानाचार्य से अपील की जाती है कि वह अपने स्कूल/कालेज के उक्त खेल में बालिका खिलाड़ियों को शारीरिक शिक्षक के साथ निर्धारित समय पर एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियन, आगरा पर भेजने की कृपा करें। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु बालिका खिलाडियों की प्रविष्टि निःशुल्क है। चयन ट्रायल्स से सम्बन्धित अधिक जानकारी पुष्पाल सिंह, कनिष्ठ सहायक के मोबाईल नम्बर-9412171242 पर प्राप्त कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *