कबाड़ से बनी सांप-सीढ़ी बनी बच्चों के आकर्षण का केंद्र

Press Release उत्तर प्रदेश

 

आगरा, 30 जनवरी। आवास विकास के सेंट्रल पार्क में नगर निगम की ओर से स्थापित कबाड़ से निर्मित सांप-सीढ़ी का खेल बच्चों के लिए मनोरंजन और शिक्षा का अनूठा मिश्रण प्रस्तुत कर रहा है। इस खेल में, बच्चे न केवल खेल का आनंद ले रहे हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और पुनर्चक्रण के महत्व को भी समझ रहे हैं।
24 गुना 24 फुट की लंबाई वाले इस गेम को बनाने में 1600 किलोग्राम लोहे के कबाड़ का प्रयोग किया गया है इसका निर्माण करने वाले गाजियाबाद के साक्षी झा एवं सरफराज अली ने बताया कि पारंपरिक पासे के स्थान पर एक गोल स्पिनर लगाया गया है खिलाड़ी इस स्पिनर को घुमा सकते हैं तीर जिस संख्या की ओर इशारा करेगा उतनी चल आगे बढ़नी होती है। इस खेल का आनंद बच्चे और बड़े सभी उठा सकते हैं। इस खेल में उपयोग किए गए सामग्री जैसे पुरानी धातु, टायर, और अन्य कबाड़, बच्चों को यह संदेश देते हैं कि कैसे बेकार वस्तुओं का सृजनात्मक उपयोग किया जा सकता है। खेल के दौरान, बच्चे सीखते हैं कि कैसे पुनर्चक्रण और अपशिष्ट प्रबंधन से पर्यावरण की रक्षा की जा सकती है। प्रत्येक सीढ़ी और सांप के साथ एक संदेश भी जोड़ा जा रहा है कि “प्लास्टिक का उपयोग कम करें” या “पेड़ लगाएं”, जो बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाता है।

—सुरक्षा का रखा गया है विशेष ख्याल —-

इसका निर्माण करते समय बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा है। कबाड़ से बनी संरचनाओं को इस प्रकार से डिजाइन किया गया है कि वे सुरक्षित हों और बच्चों को कोई चोट न पहुंचे।

 

वेस्ट टू वंडर पार्क में कबाड़ से बनी सांप-सीढ़ी का खेल बच्चों के लिए मनोरंजन, शिक्षा, और पर्यावरण जागरूकता का एक उत्कृष्ट साधन है, जो उन्हें सृजनात्मकता और जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाता है।

अंकित खंडेलवाल
नगर आयुक्त
आगरा नगर निगम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *