आगरा, 12 जनवरी। किसान नेता श्याम सिंह चाहर की हालत फिर नाजुक हुई। विकास भवन पर खबर सुनते ही सीएमओ की टीम जांच करने पहुंची। सिटी मजिस्ट्रेट वेद सिंह चौहान पहुंचे। तत्काल श्री चाहर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह को भी हाई हो गया है। उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
किसान नेता ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि जांच को दबाया जा रहा है।किसान नेता ने कहा कि वे 13 जनवरी से जिला अस्पताल में भी कोई इलाज नहीं लेंगे। कल किसानों का प्रतिनिधि मंडल सबूतों को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिलेगा।
धरना स्थल पर छीतरिया सिंह रामेश्वर तोमर,सुरेंद सिंह, प्रदीप शर्मा, बाबूलाल सोनवीर, धर्मपाल,सोनू चौधरी,महताप सिंह, मानपाल, लक्ष्मीनारायण बघेल, रामू चौधरी, पवन चाहर,सत्यपाल सिंह सहित दर्जनों की संख्या में किसान थे।
