नगर आयुक्त की सख्ती ला रही रंग

Press Release उत्तर प्रदेश

 

आगरा, 11 जनवरी। लक्ष्य के अनुरुप टैक्स वसूली को लेकर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के द्वारा की जा रही सख्ती का असर अब साफ दिखाई दे रहा है। नोटिस आदि की कार्रवाई के उपरांत राजस्व अधिकारी और कर्मचारी लगातार कुर्की वारंट और सीलिंग की कार्रवाई कर नगर का खजाना भर रहे हैं। नगरायुक्त टैक्स वसूली की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। जो लोग लक्ष्य के अनुरुप वसूली नहीं कर पा रहे है। उनको नोटिस जारी किये जा रहे हैं।

—–कम वसूली पर 16 को नोटिस दिये थे—-
लक्ष्यानुसार गृहकर वसूली न करने पर नगर आयुक्त न जोनल अधिकारियों, राजस्व निरीक्षकों और कर अधीक्षकों समेत सोलह लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किये हैं। नोटिस का जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

— तीस प्रतिशत अधिक वसूली का दिया गया है लक्ष्य—-

अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि प्रत्येक कर्मचारी को गत वर्ष वसूले गये टैक्स का प्रतिमाह तीस प्रतिशत अधिक कर वसूली का लक्ष्य दिया गया है। हालांकि दिसंबर माह तक निर्धारित लक्ष्य का सत्तर प्रतिशत वसूली के निर्देश दिये गये थे लेकिन किसी भी जोन में शतप्रतिशत वसूली नहीं की जा सकी है।

वर्जन—
नगर निगम की आय बढ़ाये जाने के लिए कर वसूली पर विशेष बल दिया जा रहा है। सभी जोनल अधिकारियों और कर संग्रह में लगाये गये अन्य कर्मियों के लक्ष्य निर्धारित कर दिये हैं। जो भी लक्ष्यानुरुप कर की वसूली नहीं कर पाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई तय है।
अंकित खंडेलवाल
नगर आयुक्त
नगर निगम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *