महिला कबड्डी और बालक कुश्ती ट्रायल

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 8 जनवरी। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं यूपी कबड्डी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेशस्तरीय समन्वय सीनियर महिला कबड्डी प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता 18.01.2025 से 20.01.2025 तक मथुरा एवं उत्तर प्रदेश एवं यूपी कुश्ती एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेशस्तरीय समन्वय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता मेरठ में आयोजित की जायेगी। प्रदेशस्तरीय समन्वय सीनियर महिला कबड्डी एवं जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगित्ता 19 से 21 जनवरी तक मेरठ हेतु आगरा मण्डल टीम हेतु जिला चयन ट्रायल 15 जनवरी को  एवं मण्डलीय चयन ट्रायल्स16 जनवरी को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर सुबह 11 बजे से कराये जायेंगे।

प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला कबड्डी प्रतिभागी महिला खिलाड़ी का बजन 75 कि०ग्रा० या उससे कम होना चाहिए। प्रतिभागी खिलाड़ी को अपने साथ नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र स्वयं और माता-पिता का आधार कार्ड तथा सी०एम०ओ० द्वारा प्रदत्त आयु एवं चिकित्सीय प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के प्रतिभाग खिलाड़ी की जन्मतिथि वर्ष 2004-2006 में जन्मे (18-20 वर्ष) और 2007 (17 वर्ष) चिकित्सा और माता-पिता के प्रमाण पत्र के साथ भाग ले सकते है।

जनपद के समस्त स्कूल/कालेज की प्राचार्य/प्रधानाचार्य से अपील की जाती है कि वहअपने स्कूल/कालज को उक्त खेल में महिला एवं बालक खिलाड़ियों को शारीरिक शिक्षक के साथ निर्धारित समय पर एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम आगरा पर भेजने की कृपा करें। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु महिला एवं बालक खिलाड़ियों की प्रविष्टि निःशुल्क हैं। चयन ट्रायल्स से सम्बन्धित अधिक जानकारी  पुष्पाल सिंह, कनिष्ठ सहायक के मोबाईल नम्बर 9412171242 पर प्राप्त कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *