गूगल मैप ने फिर दिया गच्चा, दो कार सवार घायल

Crime उत्तर प्रदेश

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक बार फिर गूगल मैप्स की वजह से एक दुर्घटना हुई। गूगल मैप्स ने एक अधूरे हाईवे का रास्ता दिखाया, जिसके चलते एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई। कार ने निर्माणाधीन हाईवे पर एक मिट्टी के टीले से टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार दो लोग घायल हो गए।

गूगल मैप ने फिर दिया गच्चा, दो कार सवार घायल

यह दुर्घटना हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के वाहपुर इलाके में हुई। गूगल मैप्स, जो आमतौर पर लोगों को सही रास्ते दिखाने के लिए जाना जाता है, इस बार गलत मार्ग दिखाने के कारण दुर्घटना का कारण बना। दरअसल, गूगल मैप्स ने एक निर्माणाधीन मथुरा-बरेली हाईवे का रास्ता दिखाया, जिस पर काम चल रहा था और उस रास्ते पर कोई भी चेतावनी संकेतक नहीं थे। नतीजा यह हुआ कि कार चालक ने गूगल मैप्स के निर्देशों का पालन किया और उसकी कार एक मिट्टी के टीले से टकरा गई।

इस हादसे में कार में सवार बरेली निवासी विमलेश श्रीवास्तव और कुशल कुमार घायल हो गए। दोनों घायल लोगों को तुरंत पुलिस द्वारा अस्पताल भेजा गया। कार की हालत भी काफी खराब हो गई थी, लेकिन गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। दोनों यात्री रात के समय मथुरा की ओर जा रहे थे और गूगल मैप्स के निर्देशों पर ही आगे बढ़े थे।

यह पहली बार नहीं है जब गूगल मैप्स ने यात्रियों को गच्चा दिया हो. इससे पहले भी उत्तर प्रदेश में गूगल मैप्स के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। एक उदाहरण है जब एक परिवार, जो मेरठ से हरिद्वार और फिर सहारनपुर जा रहा था, गूगल मैप्स के गलत मार्ग के कारण जंगल में कई घंटे भटकता रहा। इस घटना में भी गूगल मैप्स ने मार्ग को गलत दिखाया, जिसके कारण परिवार को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं गूगल मैप्स के कारण ही पिछले दिनों तीन दोस्तों ने अपनी दान गंवाई थी, जब उनकी कार एक निर्माणाधीन पुल से नीचे गिर गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *