36वीं राज्य सब-जूनियर एवं 5वीं कैडेट बालक एवं बालिका – फाइट एवं पूमसे ताइक्वान्डो में आगरा ओवरऑल उपविजेता

SPORTS उत्तर प्रदेश राजस्थान स्थानीय समाचार

जीते 8 स्वर्ण व 8 रजत व 10 कांस्य पदक सहित कुल 26 पदक, 8 खिलाड़ी राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता हेतु चयनित
आगरा,  20 मार्च। बरेली जिले के स्पर्श रिज़ोर्टस,पीलीभीत रोड, के ऑडिटोरियम हॉल में 18 एवं 19 मार्च तक आयोजित 36वीं उ0प्र0 राज्य ऑफिसियल सब-जूनियर एवं 5वीं ऑफिसियल कैडेट बालक एवं बालिका – फाइट एवं पूमसे ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में आगरा ताइक्वान्डो के खिलाडियों ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण, 8 रजत व 10 कांस्य पदक सहित कुल 26 पदक प्राप्तकर 202 अंकों के साथ ओवर आल उप विजेता होने का गौरव हासिल किया । साथ ही 8 स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी 28 से 31 मार्च 2023 तक स्पोर्टस कॉम्पलेक्स युनीवर्सिटी, कोटा राजस्थान में आयोजित होने वाली 36वीं ऑफिसियल राष्ट्रीय सब-जूनियर एवं 5वीं कैडेट बालक एवं बालिका – फाइट एवं पूमसे ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग करेंगे।।

विजेता खिलाडी इस प्रकार हैः-
स्वर्ण पदक विजेता (बालिका )- एश्वर्य प्रभा राज,तास्वी,जानवी सिंह व भाविनी।
स्वर्ण पदक विजेता (बालक )- अमन कुमार,दिव्यान्श त्रिपाठी,अवीन्द्र सिंह व अविनाष उपाध्याय।

रजत पदक विजेता (बालिका )- आर्या शर्मा ।
रजत पदक विजेता (बालक )- राहुल,चैतन्य कुमार राज, शिवम शर्मा,सर्वेश शुक्ला,वैभव शर्मा,
अर्नव शिकरवार व अनुभव उपाध्याय।
कांस्य पदक विजेता (बालक )- तेजस गोस्वामी,पुलकित राज,ईशान्त कुमार,रितिक चौहान,प्रणव कान्त
सिंह,मानव व एश्वर्य प्रताप।
कांस्य पदक विजेता (बालिका )-आस्था सिकरवार ,वर्षा चौहान व परी पचौरी।

आगरा ताइक्वान्डो टीम के साथ जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के सचिव पंकज शर्मा सी0ई0ओ0 संगीता शर्मा,शिवम कुमार गुप्ता,विक्रम सक्सैना,गौरव लवानियां व प्रदीप गौड़ खेल अधिकारी के रूप में आगरा टीम के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने हेतु गए थें।जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के अध्यक्ष डा0 एम0सी0शर्मा,सचिव पंकज शर्मा व सी0ई0ओ0 संगीता शर्मा ने सभी विजेताओं को अपनी हार्दिक बधाई व शुभकामनाए दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *